{"_id":"604fa1dd8ebc3ec4840c65e0","slug":"crime-fatehpur-news-orai-news-knp6178563172","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खेलने निकले दो किशोर लापता, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खेलने निकले दो किशोर लापता, हड़कंप
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बे से क्रिकेट खेलने निकले दो किशोर लापता हैं। मोहल्ले में हड़कंप मचा है। काफी खोजबीन करने के बाद दोनों के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि किशोरों को तलाशा जा रहा है।
मोहल्ला मालवीय नगर निवासी गगन कुमार (17) पुत्र नरेंद्र कुमार व रितिक तोमर (12) पुत्र अनिल कुमार डिग्री कालेज के पास रविवार दोपहर मैच खेलने गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।
परिजनों ने रिश्तेदारी में खोजबीन की लेकिन दोनों का कहीं कुछ पता नहीं चला। आखिर में परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। साथियों से भी पूछताछ की जा रही है।