{"_id":"5f2ef6428ebc3e3cf326eaf4","slug":"crash-of-bike-with-truck-kills-the-young-bike-driver-orai-news-knp5758220196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
मृतक मनीष कुमार की फाइल फोटो ।
- फोटो : ORAI
जालौन। औरैया-जालौन मार्ग स्थित सहाव मोड़ के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी मनीष कुमार (33) पुत्र जगदीश कुमार अपनी पत्नी के साथ चचिया ससुर के गांव हीरापुर में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मनीष ने पत्नी को वहीं छोड़ दिया और रात में ही बाइक से अपने घर के लिए चल दिया। गांव से निकलकर जब वह औरैया रोड पर सहाव मोड़ के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
देर शाम की घटना होने के कारण वह घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। खून अधिक निकलने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई गंगासागर ने परिजनों को सूचना देकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ममेरे भाई राघवेंद्र सिंह ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।