{"_id":"67646485af646b9944019375","slug":"cousin-and-maternal-cousin-died-in-vehicle-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-123555-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से फुफेरे व ममेरे भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से फुफेरे व ममेरे भाई की मौत
Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
उरई। शादी में पहुंचने से पहले ही बाइक सवार फुफेरे व ममेरे भाई की मौत हो गई। जैसे ही इनकी जानकारी गेस्ट हाउस व परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। जल्द ही रस्मों को कर बिटिया की रात में ही विदाई कर दी गई। गुरुवार को दोनों के शव जब गांव पहुंचते तो कोहराम मच गया। दोनों शादी में शामिल होने माधौगढ़ आ रहे थे।
गोहन थाना क्षेत्र के कुरसेडा़ निवासी रामनारायण की पुत्री वर्षा की शादी कस्बा स्थित साधना गेस्ट हाउस से बुधवार को थी। शादी में शामिल होने के लिए उसके साढू मध्यप्रदेश के रौन थाना क्षेत्र के गौरई निवासी मुन्नीलाल (60) अपने बुआ के पुत्र भिंड क्षेत्र के जखमौली निवासी अशोक (40) के साथ बाइक से आ रहे थे।
जैसे ही बाइक रजपुरा गांव के पास पहुंची थी तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरे। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक मुन्नीलाल के भतीजे गिरधारी लाल ने बताया कि चाचा मजदूरी करते थे। उनके पांच बच्चे हैं। वहीं, अशोक के भाई रामलाल ने बताया कि अशोक परिवार में अकेला था। उसके दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी ऊषा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रामनारायण ने बताया कि वह शादी की व्यवस्थाओं में लगा था तभी जानकारी मिली कि उसके साढू का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह सीएचसी पहुंचा तो उनकी मौत हो चुकी थी। रस्मों को जल्दी कर बेटी की विदा कर दी है। वहीं, लोगों का कहना है कि शादी में शामिल होने से पहले ही उनकी मौत की खबर उनके घर व रिश्तेदारों को मिली।