{"_id":"60f866638ebc3e79be17cf07","slug":"corona-orai-news-knp6416086190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की जांच को 3073 सैंपल, कोई पॉजिटिव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की जांच को 3073 सैंपल, कोई पॉजिटिव नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कोंच। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोविड टेस्ट का सिलसिला एक बार फिर तेज हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को पुरानी सागर चौकी पर कोरोना जांच शिविर लगाया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ आरके शुक्ला के निर्देशन में स्वास्थ्य कर्मी सुनील कुमार, रामनारायण, अर्जुन सिंह, ब्रजेश आदि ने तमाम लोगों की कोरोना एंटीजन जांच की। जिसमें तमाम राहगीर भी शामिल रहे।
स्वास्थ्य कर्मियों ने इस दौरान लोगों से कोरोना से बचने के लिए मुंह पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलने, सामाजिक दूरी अपनाने व समय समय पर हाथों को सेनेटाइज करने के लिए जागरूक किया। उधर, जिले भर में बुधवार 3073 सैंपल जांच के लिए गए। जिसमें 1493 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए। हालांकि बुधवार को एक भी नया पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है। अब तक 11540 केस निकले है। जिसमें 201 की मौत हो चुकी है। 11337 ठीक हो चुके है। फिलहाल 2 एक्टिव केस है।