फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   corona

74 बूथों पर 2680 लोगों ने कराया टीकाकरण

Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
corona
उरई। महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर डॉ आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक चार दिन टीका उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को छुट्टी के दिन भी टीकाकरण हुआ। जिले में बनाए गए 74 बूथों में 2680 लोगों टीकाकरण कराने पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तैयारियां पूरी है। लोग आगे आकर वैक्सीन लगवाए।
विज्ञापन

टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार चार दिवसीय टीकाकरण उत्सव मना रही है। रविवार को टीका उत्सव के पहले दिन जिले भर में मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, नेत्र अस्पताल समेत जिले में 74 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण किया गया। इसमें 2680 लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश का कहना है कि टीकाकरण का रोजाना आठ हजार लोगों का लक्ष्य है। जिस तरह कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, लोगों को टीकाकरण जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब फोकस टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें विभागों को चिह्नित कर उनका टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार से 45 साल से अधिक आयु के शिक्षकों का टीकाकरण होगा। उन्होंने सभी से टीकाकरण कराने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कोंच में रविवार के दिन वैक्सीनेशन की छुट्टी रहती है लेकिन सरकार के 11 से 14 अप्रैल तक मनाए जाने वाले टीका उत्सव के फरमान के चलते सीएचसी और अर्बन में वैक्सीनेशन का काम आम दिनों की तर्ज पर जारी रहा। इसमें टीका लगवाने वालों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। सीएचसी में पचास और अर्बन में तीस लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। यह अस्सी लोग भी ऐसे ही नहीं वैक्सीनेशन सेंटर्स नहीं पहुंच गए बल्कि उन्हें बुलाने के लिए सीएचसी प्रशासन को कस्बे में ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए अनाउंसमेंट कराना पड़ा और डॉक्टरों ने फोन करके भी लोगों को आने के लिए कहा। बता दें कि सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल और डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को आपस में जोड़कर चार दिन तक टीका उत्सव मनाने का फैसला लिया था ताकि इस बहाने अधिक से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीनेशन का लाभ मिल सके लेकिन इसके अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed