Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Converting crime by cheating - Abhishek Mishra

जालौन: धोखा देकर धर्म परिवर्तन अपराध- अभिषेक मिश्रा

Sun, 29 Nov 2020 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Converting crime by cheating - Abhishek Mishra
पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा का स्वागत करते सपाई। - फोटो : ORAI
उरई। किसी को धोखा देकर धर्म परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए, भले ही वह कोई भी धर्म का मानने वाला हो। लव जिहाद का मामले में सख्त कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। ये बात सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा ने रविवार को राठ रोड स्थित एक हाउस में आयोजित प्रबुद्ध गोष्ठी में कही।
विज्ञापन

गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा ने कहा कि सपा का वोट बैंक लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 17 के चुनाव के मुकाबले वर्ष 2020 में 16 प्रतिशत वोट बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया है। तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने में सरकार को नाकाम बताते हुए कहा कि जब सैकड़ों केस थे तब लाकडाउन लगा दिया और अब लाखों में केस मिल रहे हैं तो लाकडाउन खोल दिया है। लाकडाउन की सजा पूरा देश भोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा छोटेे दलों के साथ गठबंधन की हिमायती है। समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ा जाएगा। प्रदीप दीक्षित ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी।

कैलाश पाठक की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में सुरेंद्र मौखरी, जयशंकर द्विवेदी, दीपू त्रिपाठी, यज्ञदत्त त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, शफीकुर्रहमान कश्पी, मिर्जा साबिर, अशोक गुप्ता, अनिरुद्ध द्विवेदी, अखिलेश, गणेशदत्त गिरि, नृपेंद्र यादव, अजीत यादव, उमेश वाल्मीकि, नीरज, आलोक महान, शिवलाल वर्मा, मंजू, सुशीला चौधरी, राजकुमारी चौधरी, हबीब खान आदि मौजूद रहे। संचालन महेश द्विवेदी ने किया। एससीएसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जीवन प्रताप वाल्मीकि ने पूर्व मंत्री का 11 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed