फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Consuming coarse grains gives energy to the body

Jalaun News: मोटा अनाज का सेवन करने से शरीर को मिलती है ऊर्जा

Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 26 Mar 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Consuming coarse grains gives energy to the body
उरई। जीआईसी में ईट राइट मिलेट मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार व्यापारियों के हित में ढेर सारी योजनाएं संचालित कर व्यापारियों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ईट राइट मिलेट मेला खाद एवं औषधि विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग मोटे अनाज का सेवन करें। मोटा अनाज सेवन करने से लोग बीमारियों से ग्रस्त नहीं होते है।
विज्ञापन

होमगार्ड और कारागार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, डीएम चांदनी सिंह, एसपी ईरज राजा, सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पूनम निगम ने भी संबोधित किया और मेले में लगे स्टाल का निरीक्षण किया। मेले में जिले के व्यापारियों ने मिलेट संबंधी व्यंजन परोसे गए। जिसमें कुट्टू के आटे की बर्फी, मटर की बर्फी, बाजरा की रोटी, बाजरा के लड्डू, ज्वार की रोटी, मिलेट्स की इडली सांभर, मिलेट्स की बिड़ाई, चना की बिड़ाई, बुंदेली थाली, ज्वार की महरी, दलिया, बाजरा की महरी, मिलेट्स की थाली आम जनमानस व अतिथियों को परोस कर स्वादिष्ट स्वाद से अभिभूत किया।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए छात्रों के बीच मिलेट संबंधी पोस्टर प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें विजयी विद्यार्थियों व व्यापारियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए और उसके व्यंजनों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया गया। सहायक आयुक्त खाद जतिन कुमार सिंह ने बताया कि मेले में आम जनमानस, व्यापारियों, विद्यार्थियों व महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल यादव, आलोक कुमार,राहुल शर्मा, दिनेश, बृजमोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होर्डिंग में नाम न होने से नाराज हो गए विधायक
जीआईसी में शनिवार को आयोजित ईट राइट मिलेट मेले में लगी होर्डिंग में नाम न होने से माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन नाराज हो गए उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के नाम तो लिखने चाहिए थे। इसके बाद वह नाराज होकर चले गए।
सुशासन विकास रोजगार डबल इंजन की सरकार पुस्तिका का विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। सीएम योगी के नेतृत्व वाली वाली वर्तमान प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित करती विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सुशासन, विकास, रोजगार डबल इंजन की सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत, नगर निकाय, ग्राम पंचायतों को धन देकर सरकार विकास कार्य करा रही है। सड़क, पुल जैसे जनता की भलाई के काम हुए हैं। भाजपा की छह साल के कार्यकाल में कोई दंगा नहीं हुआ है। अपराधी जेल में है। 11 लाख दिव्यांगों को पेंशन दी गई। भूमाफियाों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त की गई। गोशालाओं के लिए लगातार काम हो रहे हैं। बिजली की समस्या दूर हो गई है। समस्या होने पर तत्काल कार्रवाई होती है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान, डीएम चांदनी सिंह, एसपी ईरज राजा, सीडीओ डॉ एके श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ एनडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed