फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   congratulated each other on seeing the moon

Jalaun News: चांद के दीदार के साथ दी एक-दूसरे को मुबारकबाद

Thu, 11 Apr 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 11 Apr 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
congratulated each other on seeing the moon
उरई। रमजान के आखिरी दिन 30 वें रोजा को चांद के दीदार होने के साथ लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। देर रात तक बाजार मेें खरीदारी के लिए एक दम से भीड़ उमड़ी। इसमें महिलाओं की भीड़ अधिक दिखी।
विज्ञापन

बुधवार शाम ईद का चांद देखा गया। शहर के मौलानाओं ने गुरुवार यानिकी आज ईद मनाने का ऐलान किया। रोजा इफ्तार के बाद ही चांद देखने के लिए लोगों की भीड़ छत के ऊपर और मैदानों में जमा हो गई। चांद दिखने के बाद एक दूसरे को गले लगाकर, फोन पर कॉल करके, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर बधाई दी। इसके साथ ही चांद दिखने के बाद बाजार में महिलाओं की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

कपड़ो और चूड़ी की खूब खरीदारी हुई। शहर के मुस्लिम क्षेत्र बजरिया के साथ चूड़ी मार्केट, तिलक नगर, मुख्य बाजार, गोपाल गंज में लोगों की भीड़ ईद का सामान खरीदती रहींं। बजरिया में बीस से अधिक सेवईं, सूतफेनी की दुकानें सजाई गईं। चायना टोपी, बंगला देश, रामपुरी, लखनऊवा, चिश्ती रंग, सादा रुमाली खूब बिकी। चिकन कुर्ता, लखनवी कुर्ता की मांग रही। कपड़ा दुकानदार अकील अंसारी, उमर ने बताया कि इस बार बाजार में खूब भीड़ जुटी। रेडिमेट कपड़ों में जींस के साथ कुर्ता पजामा की बिक्री हुई है। वैसे तो कुर्ता पजामा अधिकतर लोग सिलवाते हैं, लेकिन इस बार रेडिमेट कुर्ता पजामा भी लोगों की पहली पंसद रहा। 50 लाख से अधिक का यह बाजार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
देर रात तक होती रही सेवईं और सूतफेनी की खरीदारी
दुकानदार आसिफ ने बताया कि उनकी दुकान से पांच दिन से लगातार भीड़ बढ़ती गई। अभी तक तो सेहरी इफ्तार के लिए सेवईं जाती थी। अब ईद के लिए खूब बिक्री हुई। रात को सेवईं कम तक पड़ गई। सूतफेनी 110 रुपये तक बिकी, सेवईं 65 रुपये किलो, किमामी सेवईं 150 रुपये किलो तक बिकी। इसके साथ ही मिट्टी के प्याले के सेट भी रात तक महंगे होते गए। 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed