फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Complete 100% target of plantation: DM

शत-प्रतिशत पूर्ण करें पौधरोपण का लक्ष्य: डीएम

Fri, 03 Jul 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Complete 100% target of plantation: DM
विकास भवन में बैठक लेते डीएम मन्नान अख़्तर - फोटो : ORAI
उरई। पौधरोपण अभियान की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएफओ अंकेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी विभागीय अधिकारियों अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों का शासन से जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसके सापेक्ष वह पौधों की उठान शुक्रवार तक पूरी कर लें। उन्होंने कहा कि कुछ विभाग ऐसे है कि जो लक्ष्य के सापेक्ष बहुत कम पौधो की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी पौधरोपण के दिन प्रगति रिपोर्ट प्रत्येक एक-एक घंटे पर विभागीय कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएंगे। जिससे शासन को सूचना प्रेषित की जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर पौधरोपण किया जाना है, उसकी भी सूची कार्यालय को उपलब्ध करा दें। उप कृषि निदेशक को निर्देशित कर कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को पांच-पांच पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें और किसानों को पौधे उपलब्ध कराए। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों से विभाग वार प्रगति रिपोर्ट मांगी और निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत तक लक्ष्य पूर्ति की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, उपजिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed