फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   college,principal,prize,doctor,jhansi mirjapur national higway

जीवन में सफलता के लिए अहम और वहम न रखें

Wed, 29 Dec 2021 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
college,principal,prize,doctor,jhansi mirjapur national higway
समागम समारोह में मौजूद रोवर रेंजर। - फोटो : ORAI
उरई। डीवी कालेज में चल रहे बुंदेलखंड विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालयीय के तीन दिवसीय रोवर रेंजर समागम का समापन बुधवार को हुआ। इसमें रोवर वर्ग में प्रथम स्थान स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी, द्वितीय स्थान बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी एवं तृतीय स्थान संयुक्त रुप से मथुरा प्रसाद महाविद्यालय कोंच, डीवीसी उरई एवं टीकाराम महाविद्यालय मोंठ मिला। रेंजर वर्ग में प्रथम स्थान बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी, द्वितीय स्थान स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय झांसी एवं तृतीय स्थान आर्य कन्या महाविद्यालय झांसी एवं टीकाराम महाविद्यालय मोंठ को मिला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट राजेंद्र सिंह हंसपाल ने वक्तव्य में विद्यार्थियों को आजीवन संगठन के उद्देश्यों को ईमानदारी के साथ इसे व्यवहारिक रूप देने की बात कही। प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अहम और वहम न रखें। अध्यक्षता कर रहे डॉ. हरिमोहन पुरवार ने कहा कि देश की संस्कृति एवं सभ्यता के प्रति गर्व करने एवं उसे संजोए रखना चाहिए। समागम में डॉ. देवेंद्र कुमार, सहायक मंडल स्काउट कमिश्नर पूनम संधू, जिला कमिश्नर स्काउट गाइड प्रवीण पांडेय, राकेश निरंजन, डॉ. आनंद गुप्ता, संध्या पुरवार, किरण वर्मा आदि ने अपने संबोधन ने कहा कि प्रशिक्षण जीवन में बहुत काम आते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने कहा कि जीवन में अहम और वहम न रखें। इसके पूर्व स्काउट गीत, सर्वधर्म प्रार्थना के साथ दैनिक गतिविधियों की शुरुआत हुई। इस दौरान हस्तकला प्रदर्शनी, पुल तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा जैसे कार्यक्रम हुए। अंत में विजेताओं की घोषणा की गई। अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम संयोजक डॉ अलका रानी पुरवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान मुकेश बाबू सक्सेना, व्यंजना सिंह, आरके पहारिया, विजय यादव, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------------------
फोटो-7-अमर सिंह पटेल।
यह सीख जीवन भर काम आएंगी
समागम में रोवर वर्ग में विवेकानंद कालेज झांसी के अमर सिंह पटेल को प्रथम स्थान मिला है। उन्होंने जो एक्टिविटी की है, उसमें सराहना मिली है। अमर सिंह बताते हैं कि इस समागम में काफी कुछ सीखने को मिला। जो जीवन में काम आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
फोटो-8-यशवी खरे।
टीम भावना से जीता इनाम
रेंजर वर्ग में बुंदेलखंड महाविद्यालय झांसी की यशवी खरे को प्रथम स्थान मिला है। उनका कहना है कि उन्हें यहां टीम भावना के साथ काम करने के बारे में सीख मिली। टीम भावना से काम किया और यहां पर उनकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed