फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   cold

शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी, लोग कपकपाएं

Tue, 17 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
cold
उरई/जालौन। सोमवार को अचानक शीत लहर के साथ हुए कोहरे ने सर्दी बढ़ा दी है। अचानक बढ़ी सर्दी से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हुए। स्टेशन आदि पर लोग सर्दी से बचाव के उपाय करते देखे गए। कोहरे के कारण ट्रेनें लाइट जलाकर चलाई गई। लोगों ने अपनी तरफ से अलाव आदि जलाकर ठंड से बचाव किया। हाड़कंपाऊ ठंड के बाद भी नगर में न तो अलाव जलाए गए और न ही कंबलों का वितरण हुआ है जिससे गरीब मजबूर लोग हाड़ कंपाने वाली ठंड में रहने को मजबूर हैं। सोमवार को अधिकतम पारा 20 व न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

गुरुवार से दो दिन हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया था। हालांकि उन दिनों में तो सर्दी अधिक नहीं रही लेकिन सोमवार से सर्दी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को अचानक घने कोहरे के साथ शुरू हुई शीत लहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंड बढने के कारण लोग ठिठुरने लगे। लोग सर्दी के चलते घरों में आग के सामने नजर आए। सड़क पर जीवन यापन करने वाले लोगों का हाल बुरा रहा। निर्धन व गरीब परिवारों के लोग सर्दी में ठिठुरते नजर आए। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने ठंड से बचाव के लिए न तो अलाव की और न ही कंबलों का वितरण किया है। समाजसेवी अफजाल अहमद, प्रतीककांत चंसौलिया, पिंटू तिवारी, अनिल पुरवार, दीपू दमां, केपी सिंह, रिंकू गुप्ता आदि ने डीएम से मांग की कि नगर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराई जाए एवं लोगों को ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन

जालौन। सोमवार को चली शीतलहर को देखते हुए एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने ईओ नगर पालिका को नगर में प्रमुख स्थानों पर तुरंत अलाव लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही निर्धन बेसहारा लोगों के लिए रैन बसेरा खोलने के भी निर्देश दिए हैं। ईओ डीडी सिंह ने एसडीएम को भरोसा दिलाया कि सोमवार की शाम से ही नगर के प्रमुख 7 स्थानों पर अलाव नगर पालिका द्वारा शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed