{"_id":"5908d6c04f1c1bcc3a44380a","slug":"cmo-cheated-rs-2-lakh-by-telling-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ को अंकल बताकर दो लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ को अंकल बताकर दो लाख रुपये ठगे
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 03 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी के सीएमओ को अपना अंकल बताकर टप्पेबाज ने युवक से दो लाख रुपये ठग लिए। युवक का आरोप है कि टप्पेबाज ने उसे जालौन मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। रुपये वापस मांगने पर टप्पेबाज उसे धमका रहा है। पीड़ित ने डीएम और एसपी दोनों को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी स्वप्निल मैमगोई का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के इंद्रानगर निवासी रविद्र राजपूत ने एसपी को बताया कि झांसी के एक गांव निवासी युवक ने करीब ढाई साल पहले उसे जालौन मेडिकल कालेज में वार्ड ब्वाय की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे बताया था कि उसके चाचा झांसी के सीएमओ हैं, इसलिए नौकरी लगवाने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
रविद्र के मुताबिक, उसने जमीन गिरवी रखकर किसी तरह दो लाख रुपये की व्यवस्था की और दे दिए। इसके बाद एक लाख रुपये की मांग और की गई। जब उसे आरोपी की हकीकत का पता लगा, तो उसने नौकरी करने से ही मना कर दिया और अपने रुपये वापस मांगे। इस पर उसे आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। अब जब रुपयों के लिए उसे फोन किया जाता है तो वह भी स्विच ऑफ कर लेता है। एसपी का कहना है कि मामले की जांच कोतवाली पुलिस को देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सपा नेता बताकर कालोनी के नाम पर 35 हजार ठगे
शहर कोतवाली क्षेत्र के लहरियापुरवा निवासी दयाराम की पत्नी पूनम ने एसपी को बताया कि वह ईंट भट्ठे में मजदूरी करती है। एक युवक ने खुद को सपा नेता बताकर उससे 35000 रुपये में डूडा कालोनी दिलाने का भरोसा दिया। उसने रुपये युवक को दे दिए। कालोनी न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे धमकी दी। कई मर्तबा चौकी, थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को तहसील दिवस में डीएम ने महिला को कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।