फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Clash between encroachment-removal staff and shopkeepers; stone-pelting causes chaos.

Jalaun News: अतिक्रमण हटाने पहुंचे कर्मचारियों और दुकानदारों में भिड़ंत, पथराव से खलबली

Tue, 23 Jun 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Clash between encroachment-removal staff and shopkeepers; stone-pelting causes chaos.
फोटो - 30 अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
कदौरा। हरचंदपुर रोड पर सोमवार को नगर पंचायत के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान उस समय बवाल हो गया, जब टिनशेड हटाने की कार्रवाई के बीच एक युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। इसके बाद परिजनों और नगर पंचायत कर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट व पथराव शुरू हो गया। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने एहतियातन अपनी दुकानें बंद कर लीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार चंद्रमोहन के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम पुलिस बल के साथ हरचंदपुर रोड पर नाले की सफाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कुछ युवक अपनी दुकान के टिनशेड पर चढ़ गए। परिजनों का आरोप है कि युवकों के ऊपर होने के बावजूद जेसीबी से टिनशेड हटाने का प्रयास किया गया, जिससे एक युवक नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

युवक के घायल होने की सूचना मिलते ही उसके परिजन और समर्थक मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि गुस्साए लोगों ने जेसीबी के शीशे तोड़ दिए और चालक व नगर पंचायत कर्मियों के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतिरिक्त बल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया और हालात पर काबू पाया। बाद में उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की और स्थिति को सामान्य कराया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


इनसेट

सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप, कई नामजद

नगर पंचायत कर्मी कृष्ण कुमार और अतुल कुमार की ओर से थाना पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने कर्मचारियों का विरोध करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। तहरीर में कल्लू ऐर के पुत्रों एवं नातियों जलील, खलील, सहीद, जमील, मुन्ना, मुन्हे, चांद बाबू सहित 10 से 15 अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की, जान से मारने की धमकी देने और जेसीबी की चाबी निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। नगर पंचायत कर्मियों का कहना है कि विरोध कर रहे लोगों ने कर्मचारियों को घेरकर अभियान में व्यवधान उत्पन्न किया, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, धमकी और मारपीट की धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

फोटो - 30 अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

फोटो - 30 अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

फोटो - 30 अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

फोटो - 30 अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed