फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Children suffering from autism should not be discriminated against: Principal

ऑटिज्म पीड़ित बच्चों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए : प्राचार्य

Tue, 02 Apr 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Children suffering from autism should not be discriminated against: Principal
उरई। भारतीय बाल रोग अकादमी की ओर से विश्व ऑटिज्म दिवस पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. आरके मौर्य ने कहा कि ऑटिज्म के बच्चे सामान्य बच्चों से थोड़े अलग जरूर हो सकते हैं, लेकिन हमें उनसे किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए। बल्कि उन्हें अतिरिक्त सहायता प्रदान करना चाहिए, ताकि वह समाज की मुख्य धारा से जुड़े रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल रोग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जीएस चौधरी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दो अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस घोषित किया है। हर साल हम विश्व ऑटिज्म दिवस दो अप्रैल को मनाकर न केवल लोगों को जागरूक करते हैं, बल्कि ऑटिज्म से पीड़ित लोगों को सपोर्ट भी करते हैं।
विज्ञापन

भारतीय बाल रोग अकादमी की सचिव डॉ. छवि जायसवाल ने कहा कि इस तरह की बीमारी से पीड़ित बच्चे का मानसिक विकास ठीक से नहीं होता है। वह ठीक से बोल और समझ नहीं पाते हैं। इसकी वजह से पीड़ित को सामाजिक समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक रोग विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रवीन कुमार ने कहा कि ऐसे लोग थोड़े से बदलाव पर परेशान हो जाते हैं। चीजों के प्रति उनका रवैया भी सामान्य व्यक्ति जैसा नहीं होता। ऑटिज्म के बच्चों के उपचार के बारे में विशेष प्रयास करने की जरूरत होती है। डॉ. अरुण कुमार अहिरवार ने कहा कि इस बीमारी के बारे में तारे जमीं पर फिल्म में बताया गया है। इस दौरान उप प्राचार्य डॉ. आरएन कुशवाहा, सीएमएस डॉ प्रशांत निरंजन, डॉ.जितेंद्र मिश्रा व डॉ.आलोक तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed