फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CHC,covid 19,CMO,doctor,media prabhari

चार सीएचसी कोविड अस्पताल बने

Tue, 25 May 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
CHC,covid 19,CMO,doctor,media prabhari
उरई। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर थोड़ी कम हुई है पर तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को कोविड अस्पताल में बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बात की कोशिश की जा रही है कि मरीजों को परेशानी न हो। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने कोविड अस्पताल में बदली गई सीएचसी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले की कोंच और माधौगढ़ सीएचसी को कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। जबकि जालौन और कदौरा सीएचसी को भी कोविड अस्पताल में बदला जा रहा है। इसमें कोंच व जालौन सीएचसी में 50-50 बेड आरक्षित किए गए हैं। जबकि कदौरा और माधौगढ़ में 40-40 बेड आरक्षित हैं। अस्पताल में दो निकास द्वार है। ताकि ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं चालू रहे। सीएमओ डॉ ऊषा सिंह ने बताया कि इनमें बच्चों के लिए भी बेड आरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि जब तक मरीज भर्ती नहीं हो जाते है, तब तक स्वास्थ्य सेवाए जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मरीज आने के बाद माधौगढ़ के मरीज रामपुरा और कदौरा के मरीज कालपी सीएचसी रेफर किए जाएंगे। जो सीएचसी कोविड अस्पताल में बदल रही है, वहां संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोरोना के संभावित तीसरे चरण को लेकर शासन के आदेश पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

जालौन सीएचसी में संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन
-------------
फोटो-15-सीएचसी में निरीक्षण के लिए पहुंची सीएमओ। संवाद
जालौन। नगर में स्थित सीएचसी को कोविड एल 1 चिकित्सालय बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 0 से 18 वर्ष के किशोर व युवकों के लिए चिकित्सालय में 50 बेड का कोविड वार्ड बनाया जा रहा है। मंगलवार को सीएमओ डॉ. ऊषा ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में कोरोना टेस्टिंग में प्रयोग हो रहे भवन को कोविड वार्ड के रूप में तब्दील किया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो और भी स्थान लिया जाएगा। इस दौरान ओपीडी सेवा, इमर्जेंसी और प्रसव सुविधाएं अनवरत चलती रहें इसका भी ध्यान रखा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी को कोविड एल 1 चिकित्सालय बनाया जा रहा है जिसमें आक्सीजन समेत अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. मुकेश राजपूत को निर्देश दिए एवं आवश्यक उपकरणों को जनपद मुख्यालय से उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed