{"_id":"5df924678ebc3e88043936c4","slug":"cctv-orai-news-knp5328504151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसी कैमरे और वॉयस रिकार्डर से टीईटी की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसी कैमरे और वॉयस रिकार्डर से टीईटी की निगरानी
विज्ञापन
बांदा। 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में 12,976 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें प्राथमिक स्तर के 8585 व उच्च प्राथमिक स्तर के 4391 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्राथमिक के लिए 14 और उच्च प्राथमिक के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 14-14 सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
डीआईओएस विनोद कुमार ने केंद्र व्यवस्थापकों को प्रत्येक कक्ष में दो सीसी कैमरा व वायस रिकार्डर लगवाने और पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। आंतरिक सचल दल गठित करने को कहा है। नकल होने पर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई होगी। उत्तर पुस्तिकाएं कोषागार के डबल लॉक में रखी जाएंगी।
बांदा। परीक्षार्थी को सेमेस्टर अंकपत्र की मूल प्रति व प्रशिक्षण योग्यता प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। किन्हीं कारणों से प्रशिक्षण योग्यता प्रमाणपत्र नहीं आया है तो परीक्षार्थी इंटरनेट से प्रमाणपत्र निकलवाकर संबंधित संस्था से प्रमाणित करा लें। यह परीक्षा में मान्य होगा।