{"_id":"5dbb27a38ebc3e93b9524e5a","slug":"camps-will-be-started-from-today-to-make-golden-cards-orai-news-knp522942142","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डनकार्ड बनाने को आज से लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डनकार्ड बनाने को आज से लगेंगे शिविर
विज्ञापन
उरई। नवंबर महीने में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कम से कम दस हजार लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को समय से प्राप्त करने के लिए एवं अधिक संख्या में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए जनपद की 180 ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
आयुष्मान भारत योजना की जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन इकाई के तीनों सदस्य प्रतिदिन दो ग्राम पंचायतों में जनसुविधा केंद्र (सीएससी) के वीएलईए ग्राम प्रधान एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत एएनएम एवं आशा से समन्वय स्थापित कर शिविर का आयोजन करेंगे। जन सुविधा केंद्र के माध्यम से लगाए जाने वाले इस शिविर में 30 रुपये लाभार्थी को गोल्डन कार्ड के लिए देने होंगे। कैंप में कार्ड बनवाने के लिए सभी लाभार्थी को प्रधानमंत्री का पत्र, मुख्यमंत्री का पत्र, राशनकार्ड एवं आधारकार्ड लाना होगा।
योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. आशीष झा ने बताया कि पिछले दिनों कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा में डीएम ने अधिक से अधिक गोल्डनकार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड की संख्या 60 हजार से संख्या बढ़ाकर 30 नवंबर अंत तक 70 हजार करने को कहा था। अभियान को सफल बनाने के लिए डीपीआरओ को भी निर्देशित किया गया है। इसके अलावा सभी चिकित्सा अधीक्षक बीसीपीएम, बीपीएम के माध्यम से एएनएम, संगिनी, आशा को इस कैंप में सहयोग करने के निर्देश दिए गए है।