फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   camp,covid 19,CMO,doctor,vaccinated

साढ़े सात लाख लोगों को लग चुकी है कोरोना की पहली डोज

Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
camp,covid 19,CMO,doctor,vaccinated
उरई। कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में कोविड का टीका अंतिम तथा कारगर हथियार के रूप में मिला है। लिहाजा टीका लगवाने में भ्रम न पाले। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने बताया कि 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ होने के बाद प्रथम चरण मे 99 प्रतिशत स्वास्थ्य कार्मियों को प्रथम डोज तथा 76 प्रतिशत को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार लगभग 100 प्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज तथा 71 प्रतिशत को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है। जनपद मे लगभग साढ़े सात लाख लोगों को प्रथम डोज तथा लगभग सवा लाख लोगों को द्वितीय डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अब पर्याप्त मात्रा मे कोविड-19 का टीका उपलब्ध है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि अपने प्रभाव से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। इसी तरह ग्राम प्रधान भी अपने ग्राम तथा ग्रामवासियों को सुरक्षित रखने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी या सीएमओ कार्यालय में संपर्क कर अपने ग्राम में टीकाकरण कैंप के आयोजन कराकर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को टीका लगवाए। यह टीका मुफ्त लगता है। साथ ही इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं मिला है।
विज्ञापन

------------
सपा की मासिक बैठक आज
उरई। सपा जिला इकाई की अक्तूबर की मासिक बैठक शुक्रवार को सुबह 11 बजे पार्टी कार्यालय उरई में होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने दी। उन्होंने बताया कि मासिक बैठक में जिले में चल रहे कार्यों की समीक्षा के अलावा सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के जनपद आगमन पर तैयारी की रूपरेखा भी तय की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed