फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Calling from Lucknow, your name has come up in your residence..

Jalaun News: लखनऊ से बोल रहे हैं आपका आवास में नाम आया है..

Mon, 02 Oct 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 02 Oct 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Calling from Lucknow, your name has come up in your residence..
उरई। साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अख्तियार कर लिया है। वह फोन कर लोगों से आवास योजना में नाम होने की बात कहकर गुमराह करते हैं। इसके बाद भोले भाले लोगों को विश्वास में लेकर उनसे अपने खाते में रुपये डलवा लेते हैं। इसके बाद न तो लोगों को आवास मिलता है और न ही रुपये। इस तरह से लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। अधिकारियों ने लोगों से इस तरह के फोन कॉल आने पर सावधान रहने की बात कही है।
विज्ञापन

एएसपी असीम चौधरी का कहना है कि ऐसे किसी भी फोन करने वाले व्यक्ति के झांसे में न आए। किसी भी कार्यालय से फाइल बनवाने के लिए कोई भी रुपयों की डिमांड कभी नहीं करता है। ऐसी धोखाधड़ी से सावधान रहे।
विज्ञापन



पांच दिन में आवास दिलवाने के नाम पर ले लिए दो हजार
डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसके पास फोन आया और वह व्यक्ति बोला कि आपकी पत्नी के नाम से आवास आ गया है, लेकिन कागजों में कमी के चलते उनको आवास की किश्त मिलने में दिक्कत हो रही है। कागजों के साथ अगर दो हजार रुपये डाल दें तो पांच दिन में आपके खाते में आवास की किश्त डाल दी जाएगी। युवक के रुपये डालते ही फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नंबर बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास कार्यालय का कर्मी बताकर किया था फोन
कालपी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने पास एक अनजान फोन आया कि वह आवास विकास कार्यालय से बात कर रहा है और आपके नाम से आवास आ गया है, जिस पर आप उसके नंबर पर अपने कागजात व पांच हजार रुपये भेज दे, जिससे उसको जल्द ही आवास योजना का लाभ दिलवाया जा सके। जब उसने रुपये देने में अस्मर्थता जताई तो उसने अभद्रता करते हुए फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed