फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   By fraudulent withdrawal of 9000 Rs

बैंक अधिकारी बनकर पूछा पासवर्ड, खाते से नौ हजार उड़ाए

Wed, 07 Oct 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन Updated Wed, 07 Oct 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
By fraudulent withdrawal of 9000 Rs

सोमवार रात एक बैंक ग्राहक के मोबाइल पर एक फोन आया कि उसका एटीएम कार्ड की अवधि समाप्त होने वाली है। अगर उसे एटीएम का रिन्यूवल कराना है तो उसका नंबर व गुप्त कोड (एटीएम कार्ड के पीछे छपे नंबर) बताए। खाताधारक ने एटीएम का नंबर व पासवर्ड बता दिया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद ही उसके खाते से 9 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया तो वह सन्न रह गया। उसने कु ठौंद थाने को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी राधेश्याम ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की देर रात तकरीबन नौ बजे उसके मोबाइल पर मुंबई से फोन आया कि उसका एटीएम कार्ड पुराना हो गया है और जल्द ही वह सेवाएं देना बंद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बैंक अधिकारी है और वह अपना नाम, खाता संख्या, एटीएम का नंबर व गुप्त कोड बता दे तो वह उसके कार्ड का नवीनीकरण कर देगा। फोन करने वाले की बातों पर विश्वास करके उसने गुप्त कोड तक बता दिया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर खाते से 9 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया, जिसे पढ़कर वह सन्न रह गया।

बाद में थाना कुठौंद में तहरीर दी। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि मामला साइबर क्राइम का है वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed