{"_id":"61ab9d2bbb115f2af2639160","slug":"bus-railway-mask-covid-19-vaccinated-orai-news-knp6676920150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एडीएम व एएसपी को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एडीएम व एएसपी को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने कोविड 19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्टेशन व बस अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सैंपलिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में बाहर से आने वाले यात्रियों के कारण संक्रमण फैलता है तो संबंधित अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
डीएम ने जनपद के रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर एडीएम व एएसपी की संयुक्त टीमों को लगाया है। आने वाले यात्रियों की कोविड जांच की व्यवस्था एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था का निर्देश दिया। जिला स्तरीय अधिकारी समय-समय पर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करें। स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त मेडिकल टीम की व्यवस्था तथा कोविड सैंपलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि बस स्टैंड पर आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए टीमों का गठन करें। कोविड जांच में पॉंजिटिव मिलने पर यात्रियों को तत्काल कोविड प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए। उन्होंने बताया कि अब तक हुई जांच का पूरा ब्योरा 5 दिसंबर तक गृह विभाग के कंट्रोल रूम और वेबसाइट पर भेजना सुनिश्चित करें। सभी सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी, मास्क पहनना एवं हाथों को सैनेटाइज करना आदि का पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर सख्ती बरती जाए।
-------------
कारागार में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने बंदियों को कानूनी की जानकारी दी। उन्होंने बंदियों की समय से पहले रिहाई, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और लोक अदालत के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कारागार में कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कारापाल सुनीत कुमार, तारकेश्वर सिंह, हौशिला देवी,अश्वनी, प्रतापभान, अनुज, बृजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)