फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bus,police,gold,bag,silver

बस में महिला के बैग से लाखों के जेवर चोरी

Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
bus,police,gold,bag,silver
माधौगढ़। बस में सवार महिला के बैग से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। महिला जब बस से उतरी तो उसने देखा बैग से जेवर गायब थे। महिला ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुरसेड़ा गांव निवासी रश्मि सेंगर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि वह मायके में भाई की शादी में शामिल होने महोबा गई थी। 26 मई को सौरभ परिहार के साथ निजी कार से महोबा से उरई तक आई। उरई से माधौगढ़ जाने के लिए बस पर सवार हो गई। बस में रखे बैग से किसी ने सोने का हार, मंगलसूत्र, छह सोने की चूड़ी, दो अंगूठी, जंजीर, झुमकी व चांदी की पायल सहित लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। जब वह माधौगढ़ में बस से उतरी तो उसने बैग खुला देखा और जेवर गायब मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने मोबाइल पर जेठ उपेंद्र सिंह को बुलाया और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

----------------------
फोटो-07 पकड़ा गया लुटेरा दानिश। संवाद
महिला से लुटेेरे ने सोने की चेन लूटी
कालपी। मंदिर आई महिला के गले से बदमाश ने सोने की चेन खींचकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मचारियों व अन्य लोगों ने लुटेरे को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लुटेरे को हिरासत में ले लिया और महिला की चेन सौंपी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावगंज निवासी एक महिला रविवार की सुबह पलिया माता मंदिर आई थी। मंदिर के पास से लुटेरे ने महिला के गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली और भागने लगा। पकड़े गए लुटेरे ने अपना नाम दानिश निवासी मोहल्ला बघौरा उरई बताया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संतोष सिंह ने लुटेरे को हिरासत में लिया। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed