फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bunch cable of 300 amperes was installed instead of 440 amperes, causing breakdowns every day

Jalaun News: 440 की जगह 300 एंपियर की लगा दी थी बंच केबल, रोज होती धड़ाम

Wed, 25 Sep 2024 02:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 25 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bunch cable of 300 amperes was installed instead of 440 amperes, causing breakdowns every day
उरई। शहर में सबसे ज्यादा समस्या ओवरलोड की है। इसके बाद भी आरडीएसएस योजना के तहत हुए काम में कई कमियां की गईं। इससे काम पूरा होने से पहले ही पोल खुलने लगी है। रोजाना बंच केबल में हो रहे फाल्ट से विभाग भी परेशान है। ओवरलोड क्षेत्र में ठेकेदारों को 440 एंपियर की बंच केबल डालनी थी। जिससे ओवरलोड के समय फाल्ट और केबल न जलें, लेकिन ठेकेदारों ने 300 एंपियर की केबल लगा दी। जिसके चलते रोजाना फाल्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के अंदर 191 करोड़ से आरडीएसएस योजना के तहत काम हो रहा है। जिसमें सभी जर्जर बिजली के पोल, खंभे और तार बदलने हैं। लेकिन काम में कई अनियमितताएं की जा रही हैं। जिसकी शिकायत सभासद लगातार कर रहे हैं। इसमें कई आरोप भी लगाए जा रहे हैं। रोजाना हो रहे फाल्ट से भी ठेकेदारों की पोल खुलना शुरू हो गई।
विज्ञापन

शहर के ओवरलोड होने से क्षेत्र में अधिक एंपियर की बंच केबल डाली जानी थी। लेकिन, ठेकेदारों ने जल्दबादी में पहले ही कम एंपियर की केबल डाल दी। जब तक ठेकेदारों के पास अधिक एंपियर की केबल आती तब तक शहर में अधिकतर जगह केबल डल गई। करीब ढाई महीने पहले 400 एंपियर की बंच केबल ठेकेदारों के पास आई। अब उन्होंने डालना शुरू की। लेकिन पुरानी वाली बंच केबल में फाल्टों की संख्या बढ़ने लगी और कई जगह पर केबल में आग भी लग रही है। जिससे बिजली व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बंच केबल की क्वालिटी में सुधार को लेकर जेई और ठेकेदारों की बार नोकझोंक भी होती रहती है। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ओवरलोड से टूटी बंच केबल

शहर के तुलसीनगर में करीब छह महीने पहले नई बंच केबल डाली गई थी। जिसमें आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। मंगलवार की रात में भी ओवरलोड होने की वजह से बंच केबल में फाल्ट हो गया। जिसको सुधारने के लिए दिनभर कर्मचारी लगे रहे। वहीं, जेई गौरव कुमार ने बताया कि केबल ओवरलोड की वजह से टूट गई है। बाकी अन्य जानकारियां देने से मना कर दिया। इस मोहल्ले में भी 300 एंपियर वाली बंच केबल पड़ी है।


सभासदों संग मोहल्ले वाले कर रहे शिकायत, नहीं सुन रहे जिम्मेदार
सभासद प्रतिनिधि अशरफ अंसारी ने बताया कि उनके वार्ड के मोहल्ले शिवपुरी, तिलकनगर में बंच केबल पांच से छह महीने पहले डाली गई थी। ट्रांसफार्मर से लगी केबल में इतने फाल्ट हुए कि केबल को ही बदलना पड़ा था। शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सभासद उपेंद्र सिंह ने बताया कि बघौरा में कई जगह पर खराब बंच केबल डाली गई है। जिससे रोजाना रात के समय फाल्ट होते रहते हैं। केबल इतनी कमजोर हैं कि एक सप्ताह सही से नहीं चल पाती हैं। जिम्मेदार कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वार्ड नंबर सात के सभासद माता प्रसाद ने बताया कि शांतिनगर में विद्या मंदिर के पीछे चार पांच महीने पहले बंच केबल डाली गई थी। सप्लाई चालू होने से पहले ही केबल जमींदोज हो चुकी थी। उसके बाद उसे ठीक भी नहीं किया गया। अभी भी केबल सड़क पर पड़ी है।
वर्जन-

ठेकेदारों ने क्वालिटी में काफी सुधार किया है। अब 440 एंपियर की बंच केबल डाली जा रही है। अगर कहीं से समस्या आने पर शिकायत आएगी तो उसका समाधान होगा। -
जितेंद्र नाथ, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed