फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brahmin's rage in Rae Bareli incident

रायबरेली की घटना से ब्राह्मणों में आक्रोश

Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Tue, 11 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Brahmin's rage in Rae Bareli incident
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने जाते संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : amarujala
उरई। रायबरेली के अप्टा गांव में रोहित शुक्ला सहित पांच ब्राह्मणों की नृशंस हत्या से ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें पीड़ित परिवार के लोगों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव विशंभर नारायण तिवारी, राजेंद्र तिवारी इकहरा, सचिन दीक्षित सरसई, जवाहर स्वामी, शिवम दुबे, राज शुक्ला, राजा दुबे, शिवम पाठक, सौरभ दीक्षित और वीरेंद्र तिवारी साहित दर्जनाें कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि रायबरेली की घटना ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। गुंडे माफियाओं को अपराध करने की खुली छूट है। एक जाति विशेष के पांच लोगों की नृशंस हत्या कर दी जाती है और प्रदेश के मुखिया प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात करते हैं। मांग की है कि पीड़ित परिवारों के  एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और घटना की जांच सीबीआई से कराई जाए। इसके अलावा श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए गए बेतुके बयान को लेकर उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed