फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Boom of railway crossing broken due to truck collision

ट्रक की टक्कर से रेलवे क्रासिंग का बूम टूटा

Mon, 10 Feb 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Boom of railway crossing broken due to truck collision
उरई (जालौन)। हमीरपुर की ओर से मौरंग लादकर जोल्हूपुर की ओर से आ ट्रक ने जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग नंबर 194 में टक्कर मार दी। जिससे क्रासिंग का बूम टूट गया। इसके चलते तीन पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुईं। ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर शाम हमीरपुर की ओर से मौरंग लादकर आ रहे ट्रक ने जोल्हूपुर रेलवे क्रासिंग की बूम में तब टक्कर मार दी, जब गेटमैन जितेंद्र कुमार गेट को बंद कर रहा था, ट्रक चालक टक्कर मारकर भाग गया लेकिन गेटमैन जितेंद्र ने ट्रक का नंबर नोट कर आरपीएफ को सूचना दी। ट्रक की टक्कर से टूटे बूम के कारण सिग्नल फेल हो गए और रेलवे यातायात प्रभावित होना शुरू हो गया। इसके चलते पनवेल से गोरखपुर जाने वाली 15066 पनवेल एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल नंबर 11124, गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12591 प्रभावित हुई।
विज्ञापन

उन्हें रेलवे बूम के स्थान पर जंजीर बांधकर सड़क यातायात बंद कर निकाला गया। इसके चलते जाम भी लगा। बाद में सिग्नल विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद रात आठ बजे बूम ठीक कर पाई। गेटमैन की सूचना पर आरपीएफ ने अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को आरटीओ आफिस जाकर ट्रक के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके बाद ट्रक व ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed