फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Block Accounts Manager Kadaura dismissed for not taking interest in departmental work

Jalaun News: विभागीय काम में रुचि न लेने पर ब्लॉक लेखा प्रबंधक कदौरा बर्खास्त

Thu, 24 Oct 2024 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Block Accounts Manager Kadaura dismissed for not taking interest in departmental work
उरई(जालौन) । जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की समीक्षा बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली से नाराज दिखे। उन्होंने काम में रुचि न लेने पर कदौरा ब्लॉक के लेखा प्रबंधक (बीएएम) राघवेंद्र को बर्खास्त करने के आदेश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जो भी कर्मचारी अधिकारी काम न करें, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। समीक्षा के दौरान आकांक्षात्मक ब्लॉक जालौन व रामपुरा के सीडीपीओ कार्य में रुचि न लेने पर चेतावनी निर्गत करते हुए निर्देशित किया के सभी बिंदुओं पर सुधार कर अपेक्षित सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि जो भुगतान लंबित है, उनका तीन दिन में भुगतान कराना सुनिश्चित करें। भुगतान हुआ या नहीं, वह 26 अक्तूबर को दोबारा समीक्षा करेंगे। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएम ने मातृत्व सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आशा कार्यक्रम समीक्षा, रोगी कल्याण, परिवार कल्याण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रतिरक्षण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, स्कूल आई स्क्रीनिंग कार्यक्रम, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर आदि की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि टीकाकरण एवं हेपेटाइटिस बी डोज से नवजात शिशु को आच्छादित करें। इस संदर्भ में रजिस्टर्ड प्राइवेट नर्सिंग होम से वार्ता की जाए। सहयोग न करने वाले नर्सिंग होमों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने सीएमओ को हिदायत दी कि सभी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पालन हो। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। आशाओं का भुगतान लंबित न रखा जाए। जननी सुरक्षा योजना का शत प्रतिशत लाभार्थियों को लाभान्वित करें। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत लाभार्थी का कोई भी भुगतान लंबित न रहे। इस दौरान सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, सीएमएस मेडिकल डॉ प्रशांत निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed