फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJPmen surrounded SDO over power cut

बिजली कटौती को लेकर भाजपाइयों ने एसडीओ को घेरा

Mon, 12 Jul 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJPmen surrounded SDO over power cut
जालौन। भाजपा नगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बिजली विभाग के एसडीओ का घेराव किया, साथ ही नगर में बिजली समस्या के संबंध में वार्ता की। एसडीओ ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर में कुछ दिनों से बिजली व्यवस्था लड़खड़ाई हुई है। दिन में कई बार फाल्ट और ट्रिपिंग से लोगों को उमस भरी गर्मी में पर्यापत बिजली नहीं मिल पा रही है। नगरवासियों की परेशानी को देखते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, राजीव मिश्रा, पप्पू चौहान आदि बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

एसडीओ कौशलेंद्र सिंह और जेई पैश्वनी राम से बिजली समस्या को लेकर वार्ता की। उन्होंने नगर में बेवजह होने वाली कटौती को लेकर भी रोष व्यक्त किया। बताया गया कि ओवरलोड और कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते बिजली व्यवस्था में दिक्कत हो रही थी। इसे सुधारा जा रहा है। व्यवस्थाओं को लगभग सुधारा जा चुका है। अब नगरवासियों को बिजली को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिजली कटौती को लेकर बताया कि ऊपर बिजली की आपूर्ति की जाती है उतने समय नगर में आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी की शिकायतों पर नगर के तीन मोहल्लों में छापा मारा। नगर के कुछ व्यक्तियों ने नगर के मोहल्ला खंडेराव, भवानीराम हरीपुरा में बिजली चोरी की शिकायत डायल 1920 पर की थी। इस पर बिजली विभाग के विजिलेंस टीम प्रभारी चंद्रप्रकाश, जेई विजिलेंस रामू गुप्ता आदि की टीम ने नगर के तीनों मोहल्लों में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। सुबह 7 बजे की गई कार्रवाई विजिलेंस टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed