फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,MP,mla,DM,MLC

शाह पैकेज::::साठ प्रतिशत मत भाजपा को मिलेगा : केशव

Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
bjp,MP,mla,DM,MLC
जालौन में हेलीपैड पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से अभिवादन करते गृह मंत्री अमित शाह व उपमुख्यमंत्री क - फोटो : ORAI
उरई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता दोबारा कमल खिलाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए ठान चुकी है। सपा, बसपा और कांग्रेस चाहे एक हो जाएं। इसके बावजूद जनता कमल का फूल खिलाना चाहती है। इस बार तीन सौ से अधिक सीटें और साठ प्रतिशत से अधिक मत भाजपा को मिलेगा। चप्पा चप्पा भाजपा बोल रहा है। इस बार प्रदेश में 2014 व 2019 से भी ज्यादा सीटें भाजपा को मिलेंगी। दोबारा बुंदेलखंड की 19 में से 19 सीटें भाजपा की झोली में जाएगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी नहीं चलेगी। फिर बोले, जय श्रीराम और देता हूं अपनी वाणी को विराम।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने की। संचालन जिला प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि ने किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामबाबू निषाद, प्रियंका रावत, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, जिला पंचायत अघ्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, सुधीर गुप्ता, अन्नपूर्णा, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत मौजूद रहे। इनके अलावा जगदीश तिवारी, दिलीप दुबे, शैलेंद्र सिंह, चेतना शर्मा, अनिरुद्ध द्विवेदी, पूनम द्विवेदी, उद्योगपति शीतल सिंह सेंगर, ब्रजभूषण सिंह मुन्नू, उर्विजा दीक्षित, संजय त्रिपाठी, संजीव उपाध्याय, पूनम, रेखा वर्मा, सुुनीता वर्मा, रामप्रकाश, डॉ नवाब सिंह, राजीव निरंजन, ओमकार ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed