फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP leader's husband faces murder charge in petrol pump worker's death case

Jalaun News: पेट्रोल पंप कर्मी की मौत मामले में भाजपा नेता के पति पर हत्या की रिपोर्ट

Thu, 01 Jan 2026 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's husband faces murder charge in petrol pump worker's death case
कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुरा गांव के पास खंदक में लापता पेट्रोल पंप के मुनीम का शव मिलने के मामले में भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के पति पेट्रोल पंप संचालक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुनीम की पत्नी ने आरोप लगाया है कि संचालक से उसके पति का लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। इसी वजह से उनकी हत्या कर शव को खाई में फेंका गया है।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव निवासी बसंत कुमार (45) का शव मंगलवार को नदीगांव थाना क्षेत्र के सदूपुरा गांव के पास खंदक में पड़ा मिला था। उसके सिर में हेलमेट लगा था, जबकि एक हाथ से उसका ग्लव्स गायब था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

बुधवार को बसंत की पत्नी सुनीता देवी ने एट थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका पति बसंत कुमार पाल नदीगांव में ब्लॉक के पास स्थित शिव शक्ति ऑटो फ्यूल में मुनीम थे। यह पंप भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंजू सिंह का है। इसका संचालन उनके पति सुरेंद्र सिंह करते हैं। सुनीता ने आरोप लगाया कि उसके पति का तीन-चार दिन पहले रुपयों को लेकर सुरेंद्र सिंह से विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बात उसके पति ने घर आकर उसे व अपने भाई अशोक कुमार को बताई थी। उसने व उसके पति के भाई ने कहा कि छोटी-मोटी बातों पर विवाद होता रहता है आप नौकरी पर जाओ। इस पर उसके पति 29 दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे बाइक से चले गए। शाम तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश की गई। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था। इस पर उसने थाने पर सूचना दी।

सुबह पुलिस ने सूचना दी की पति का शव कनासी के पहले सड़क किनारे खंदक में पड़ा है। उसके जेठ अशोक कुमार व गांव के अन्य लोग मौके पर गए तो जाकर देखा कि उसके पति के शरीर तथा गले पर चोटों के निशान थे, सिर में चोटें थीं। उसे पूरा विश्वास है कि सुरेंद्र सिंह व उनके अन्य साथियों ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी है और साक्ष्य छिपाने के लिए उनके शव को फेंक दिया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की है।


सीओ कोंच, परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मुनीम की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed