फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP government working only on paper: Nawab Singh

सिर्फ कागजों में काम कर रही भाजपा सरकार : नवाब सिंह

Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
BJP government working only on paper: Nawab Singh
माधौगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव का माला डालकर का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : ORAI
माधौगढ़। प्रदेश में हत्याएं व दुष्कर्म की घटनाएं चरम पर है। किसानों की फसलें अन्ना मवेशी चट किए जा रहे हैं पर सरकारी कागजों में हकीकत कुछ और है। यह बात मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष नवाब सिंह ने एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन ही नहीं प्रशासन भी हाथ पर हाथ रखे बैठा है। दुष्कर्म रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, आए दिन मासूमों के साथ हैवानियत हो रही है। कहा कि पार्टी में गुटबाजी नहीं होने दी जाएगी। जिला कार्यकारिणी के गठन में बीस युवाओं बीस बुजुर्गों को वरीयता दी जाएगी। जिला पंचायत सदस्य दीपराज गुर्जर ने कहा कि बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा, तभी भाजपा को आगामी विधानसभा के चुनाव में पटकनी दे सकेंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री श्रीराम पाल ने कहा सपा सरकार ने ही जालौन के नदियों पर पुल देकर आवागमन के रास्ते खोले। सपा सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र सब खुश थे। भाजपा की सरकार आते ही सभी वर्ग परेशान हैं। इस दौरान सुखवीर रामपुरा, अमर सिंह, हेमंत प्रजापति, आशुतोष द्विवेदी, राजू चिरा, विक्रम यादव, जंगबहादुर, जितेंद्र यादव, अनुपम गुर्जर, रोहित मिश्रा, हरनारायण तिवारी, सगीर खान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह व संचालन प्रबल प्रताप सिंह ने किया। इसे पूर्व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का पहली बार आगमन पर कई जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed