फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Birth anniversary of former President and former Prime Minister celebrated

Jalaun News: पूर्व राष्ट्रपति व पूर्व प्रधानमंत्री की मनाई गई जयंती

Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of former President and former Prime Minister celebrated
जालौन। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ज्ञानी जैल सिंह व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन

डॉ. रामकृपाल पांचाल के आवास पर कुंदनदास पांचाल की अध्यक्षता एवं समिति अध्यक्ष राजकिशोर पांचाल, उपाध्यक्ष अखिलदेव पांचाल की उपस्थिति में गोष्ठी हुई। साहित्यकार डॉ. रामकुमार पांचाल ने कहा कि दोनों महापुरुषों ने अपने जीवन से दिखाया कि जीवन कैसे जीना चाहिए। उन्होंने देशहित में जो कार्य किए हैं वह सराहनीय हैं। भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई भी कवि हृदय रखते थे।

उनकी कविताएं भी समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। अंत में कारगिल युद्ध में सम्मिलित हुए पूर्व सैनिक श्रीप्रकाश पांचाल व रामकृपाल पांचाल को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रामकृपाल पांचाल के कविता संग्रह ‘वंदना के स्वर’ का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव मइयादीन, घनश्याम पांचाल, हरिमोहन पांचाल, परमानंद पांचाल, अनिल पांचाल मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed