फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riders beaten up for not giving side

साइड न देने के विरोध पर बाइक सवारों को पीटा

Mon, 06 Apr 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beaten up for not giving side
आटा (जालौन)। बाइक सवारों को साइड न देने के चलते लोडर चालक व बाइक सवार लोगों में विवाद हो गया। जिस पर लोडर चालक व उसके साथियों ने रॉड से बाइक सवारों पर हमलाकर दिया। जिससे एक का सिर फूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उरई मेडिकल कालेज पहुंचाया।
विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी बबलू यादव व श्यामजी सोमवार सुबह झांसी-कानपुर हाईवे पर चमारी के पास बाइक से जा रहे थे। बाइक के आगे एक लोडर चल रहा था, हार्न बजाने के बावजूद लोडर चालक ने साइड नहीं दी। जिस पर बाइक सवार युवकों ने लोडर चालक के साथ गालीगलौज कर दी। जिस पर लोडर चालक और उसमें सवार लोगों ने बबलू व श्यामजी पर लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे बबलू का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जबकि लोडर पर सवार लोग लोडर लेकर मौके से भाग गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि लोडर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed