फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rams into bus from behind, father and son die

Jalaun News: बाइक पीछे से बस में घुसी, पिता-पुत्र की मौत

Mon, 20 Oct 2025 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bike rams into bus from behind, father and son die
उरई। मथुरा के बेजना के पास रविवार सुबह तेज रफ्तार बाइक आगे जा रही बस में पीछे से घुस गई। उसमें सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के परिजनों को जानकारी दी है। दोनों बेटे पिता के साथ नोएडा से घर आ रहे थे।
विज्ञापन


एट थाना क्षेत्र के ग्राम खरूसा निवासी काशीप्रसाद (52) नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनके बेटे विकास (25) और शनि (20) भी उनके साथ कंपनी में थे। धनतेरस पर छुट्टी मिलने के बाद दोनों बेटे पिता के साथ रविवार की सुबह बाइक से घर के लिए निकले। विकास बाइक चला रहा था जबकि पिता बीच में बैठे थे और छोटा पुत्र उनके पीछे बैठा था।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी बाइक मथुरा के बेजना के पास पहुंची की तेज रफ्तार होने की वजह से विकास संतुलन खो बैठा और आगे जा रही बस में उसकी बाइक घुस गई। बाइक सवार काशीप्रसाद व उनके पुत्र विकास की मौके पर ही मौत हो गई। घायल शनि गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर गांव में मातम पसर गया। लोगों ने बताया कि काशी प्रसाद की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। इस पर वह अपने दोनों बेटों के साथ दिल्ली में रहकर कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed