फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bike,police,SDM,challan,si

वाहन चेकिंग के दौरान युवक ने पुलिस को दिखाई हनक

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
bike,police,SDM,challan,si
कोंच। वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक ने पुलिस को हनक दिखाते हुए अरदब में लेने का प्रयास किया। यह वाक्या शुक्रवार की दोपहर का था। एक उप निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिसकर्मी नगर के मारकंडेश्वर तिराहे पर दोपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पुलिसकर्मियों ने रोक ली। उक्त बाइक के पीछे लगी नंबर प्लेट पर पूरे नंबर अंकित नहीं थे। जबकि आगे की साइड पर लगी नंबर प्लेट टूटी थी। उप निरीक्षक ने जब बाइक का चालान काटने की बात की तो वह पुलिस कर्मियों पर बिगड़ गया। तमाशबीनों की भीड़ के बीच करीब 15 मिनट तक यह ड्रामा चलता रहा। उक्त युवक सत्तारूढ़ पार्टी से संबंध रखने वाला बताया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

------------
तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
पहाड़गांव। वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोंच सर्किल के थाना कैलिया पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामचंद्र वर्मा ने सिपाही राहुल सिंह, आनंद प्रताप आदि के साथ मिलकर शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर संतोष पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी ग्राम बरहल, विमलेश व राजकुमार पुत्रगण थानसिंह निवासी ग्राम इटौरा को गिरफ्तार कर लिया। उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामलों के तहत थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था और न्यायालय में होने वाली तारीखों से गैरहाजिर होने के चलते न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन

---------
शांतिभंग की कार्रवाई
कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैलिया निवासी धर्मेंद्र शुक्रवार को राहगीरों और पड़ोसियों के साथ गालीगलौज कर लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर धर्मेंद्र को शांतिभंग में चालान कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed