फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike hit by car; young man critically injured.

Jalaun News: कार की चपेट में आई बाइक, युवक गंभीर

Sat, 29 Aug 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by car; young man critically injured.
रामपुरा। हिम्मतपुर मार्ग पर पुरवा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक पर पीछे बैठे युवक को मामूली चोटें आईं। गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गुढ़ा गांव निवासी सोनू (32) शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से जगम्मनपुर से गांव गुढ़ा जा रहे थे। बाइक पर हिम्मतपुर निवासी सत्यप्रकाश नाई सवार था। हिम्मतपुर मार्ग पर पुरवा मोड़ के पास सामने से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक सोनू के दाहिने पैर की हड्डियां कई जगह से टूट गईं। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। पीछे बैठे सत्यप्रकाश को मामूली चोटें लगीं। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक भूपेंद्र कुमार और जगम्मनपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिव श्याम पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed