{"_id":"6674615274aac59ccb005687","slug":"bike-collides-with-dumper-while-overtaking-youth-dies-orai-news-c-224-1-ori1001-116170-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ओवरटेक करते वक्त डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ओवरटेक करते वक्त डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Thu, 20 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
एट। ओवरटेक करते समय डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक बीमार पिता की दवाई लेने उरई जा रहा था। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। घटना के बाद करीब एक घंटे के लिए जाम लगा रहा। पुलिस ने वाहनों को अलग कर जाम खुलवाया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैलिया थाना क्षेत्र के कमतरी गांव निवासी शिवम यादव (25) गुरुवार को पिता रामकुमार के बीमार होने पर उनकी दवाई लेने उरई जा रहा था। जैसे ही वह झांसी-कानपुर हाईवे स्थित एनटीपीसी प्लांट के पास पहुंचा तो आगे जा रहे डंपर को ओवरटेक करने लगा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डंपर से टकरा गई। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि युवक पिता के साथ घर के कामों में हाथ बंटाता था। उसके एक बच्चा है। वह अपने पिता की दवाई लेने के लिए उरई आ रहा था, तभी हादसा हो गया। उसकी मौत से पत्नी प्रियंका सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष विमलेश कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।