फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike collided with Nilgai, Lekhpal died

Jalaun News: नीलगाय से टकराई बाइक, लेखपाल की जान गई

Sun, 01 Dec 2024 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 01 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with Nilgai, Lekhpal died
उरई। सड़क पर अचानक नीलगाय के आने से बाइक टकरा गई और इससे लेखपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गांव निवासी कृष्ण कुमार (40) जालौन तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। वह इन दिनों चेनमैन का पद संभाल रहे थे। शनिवार को वह बाइक से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुकरगांव के पास पहुंची तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। बाइक टकराने पर सड़क पर गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उनके पिता राम बिहारी लेखपाल पद पर तैनात थे, वर्ष 2008 में अटैक आने से उनकी मौत हो गई थी। इस पर कृष्ण कुमार को उनकी जगह पर नौकरी मिल गई थी। उनके एक बेटा व तीन बेटी हैं। बड़ी बेटी मुस्कान व बेटा रोहित दिव्यांग हैं। लेखपाल की मौत से पत्नी आरती सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed