{"_id":"60675c1c8ebc3e59144f1c38","slug":"betwa-s-water-level-rises-50-bigha-vegetable-wasted-orai-news-knp621194014","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतवा का जलस्तर बढ़ा, 50 बीघा सब्जी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतवा का जलस्तर बढ़ा, 50 बीघा सब्जी बर्बाद
विज्ञापन
पानी से बर्बाद हुई फसल को दिखाता किसान
- फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। ग्राम बड़ागांव में देर रात बेतवा नदी में अचानक पानी बढ़ गया। इससे नदी किनारे एक दर्जन किसानों की बोई गई करीब सब्जी की 50 बीघा फसल नष्ट हो गई। रात में अचानक पानी बढ़ने से किसानों में हडकंप मच गया और वे खेतों से निकल कर सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। फसल के नुकसान से किसानों में मायूसी है। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। वहीं मामले की सूचना लगते ही एसडीएम ने लेखपालों की टीम को मौके पर भेजा।
क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में बेतवा नदीे पट्टी के बगल में आसपास के किसान हर साल सब्जी की खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने में खेतों में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। गुरुवार रात अचानक नदी में पानी बढ़ने लगा। यह देख हम किनारे की और भागे। इस बीच पानी बढ़ने से फसल में पानी भर गया। किसान रामसरन की छह बीघा, मनफूल पांच बीघा, कुम्भी चार बीघा, भारत पांच बीघा, राकेश चार बीघा, रामायण सिंह तीन बीघा, रामकरण पांच बीघा, सर्वेश पांच बीघा, गोपी चार बीघा, बद्री तीन बीघा, रजनी दो बीघा, सियादुलारी की पांच बीघा में बोई गई फसल नष्ट हो गई।
आरोप लगाया कि अफसरों की लापरवाही से उन्हें नुकसान हुआ है। बेतवा नहर खंड विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी थी।उन्होंने मुआवजे की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है, मौके पर संबंधित लेखपाल व राजस्व टीम को भेज कर नुकसान का आकलन कराया जाएगा। आश्वासन दिया कि किसानों की हरसंभव मदद की जाएगी।