फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Betwa's water level decreases, relief

घटने लगा बेतवा का जलस्तर, मिली राहत

Tue, 25 Aug 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Betwa's water level decreases, relief
मुहाना बेतवा पुल के पास जलस्तर - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद/कोटरा। दो दिन के बाद आखिरकार सोमवार को बेतवा का जलस्तर घटने लगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी हीरा लाल ने बताया कि नदी का जलस्तर 117 मीटर तक पहुंच गया था और सुबह से लगातार जलस्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है। शाम छह बजे तक जलस्तर 113 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मध्यप्रदेश व राजस्थान में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से जिले के बांधों से लगातार बेतवा में पानी छोड़ा जा रहा था, जिससे बेतवा उफान पर थी। लगातार बढ़ते जल स्तर से नदी पट्टी के निचले इलाकों में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीण व प्रशासन के अधिकारी सजग नजर आ रहे थे। लगातार नदी पट्टी के गांवों में अधिकारियों के निरीक्षण का दौर जारी था, लेकिन सोमवार को राहत भरी खबर मिली। सोमवार सुबह से ही नदी का जल स्तर घटने लगा, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली। आंकड़ों के अनुसार जलस्तर करीब चार मीटर तक घट गया। वहीं यमुना की जल स्तर अभी भी स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed