{"_id":"6598496ff9ad0b96dd09764e","slug":"barsangh-konch-elections-voting-for-four-posts-after-withdrawal-of-nominations-on-11th-orai-news-c-224-1-ori1004-9265-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारसंघ कोंच चुनाव : नाम वापसी के बाद चार पदों के लिए मतदान 11 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारसंघ कोंच चुनाव : नाम वापसी के बाद चार पदों के लिए मतदान 11 को
विज्ञापन
कोंच। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन केवल वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस लिया है। तीन पदों समेत कार्यकारिणी के 12 सामान्य सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।
तहसील स्थित बार भवन में शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश कुमार मिश्रा की मौजूदगी और मुख्य चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल व सहायक चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तमदास रिछारिया, लालजी सिंह गुर्जर, अवधेश द्विवेदी, जितेंद्र सिंह गुर्जर, नरसिंह गहरवार, हल्के सिंह बघेल, शशांक मोहन श्रीवास्तव की देखरेख में नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से संदीप चोपड़ा ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसी के साथ चार पदों अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के लिए आगामी 11 जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा और तत्काल मतों की गिनती कर परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद निरंजन, अमरबाबू पाठक व राकेश तिवारी मैदान में हैं। महामंत्री पद पर दीनानाथ निरंजन, दीपक मिश्रा व विनोद निरंजन के बीच मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप सौनकिया व देवेंद्र वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है जबकि उपाध्यक्ष 10 वर्ष से कम के एक पद के लिए अवनीश बूटौलिया, असित कुशवाहा व सौरभ द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
इधर, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से अधिक के दो पदों पर संदीप श्रीवास्तव व उमेश व्यास, संयुक्त सचिव के तीन पदों पर विनय कुमार गोयल, अंकित कुमार व संजय कुमार निरंजन निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। सामान्य सदस्य 15 वर्ष से अधिक के छह पदों पर रामहरि कुशवाहा, रमेशचंद्र गौतम, अशोक तिवारी, रामबिहारी श्रीवास्तव, देवेश मिश्रा व नवलकिशोर जाटव तथा सामान्य सदस्य 15 वर्ष से कम के छह पदों पर राघवेंद्र सिंह निरंजन, अनिल पटेरिया, देवेश, शैलेंद्र, गजेंद्र व साकेत चतुर्वेदी को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।