{"_id":"6933382e05b91f37b902ea65","slug":"barrackpore-express-cancelled-chhapra-and-intercity-trips-cut-orai-news-c-224-1-ori1005-137691-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बैरकपुर एक्सप्रेस निरस्त, छपरा और इंटरसिटी के फेरों में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बैरकपुर एक्सप्रेस निरस्त, छपरा और इंटरसिटी के फेरों में कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोहरे को देखते हुए झांसी-कानपुर रेलखंड से संचालित होने वाली बैरकपुर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है। वहीं, छपरा मेल व इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है। इससे इस रूट के दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। खासतौर से कानपुर व लखनऊ व ग्वालियर जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ेंगी।
रेल प्रशासन ने झांसी-कानपुर रेलखंड पर संचालित होने वाली झांसी से कोलकाता व कोलकाता से झांसी के बीच संचालन होने वाली प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बैरकपुर एक्सप्रेस (22197-98) को पांच दिसंबर से एक मार्च 2026 तक निरस्त किया गया है। ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल (11123) 26 फरवरी 2026 तक सोमवार और गुरुवार को निरस्त रहेगी।
बरौनी से ग्वालियर आने वाली छपरा मेल (11124) को 27 फरवरी 2026 तक मंगलवार और गुरुवार के दिन निरस्त किया गया है। इसके अलावा झांसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस को छह दिसंबर से 28 फरवरी तक शनिवार और रविवार में संचालित नहीं किया जाएगा। झांसी मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों के निरस्तीकरण और फेरों में कटौती कोहरे के चलते की गई है।