फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Banner brought from Lanka Vijay Hanuman temple with a horse

गाजे बाजे के साथ लंका विजय हनुमान मंदिर से लाई गई पताका

Sun, 04 Oct 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Banner brought from Lanka Vijay Hanuman temple with a horse
कोच में लंका विजय हनुमान मंदिर से पता कर ले जाते रामलीला से जुड़े लोग - फोटो : ORAI
कोंच। आगामी 11 अक्तूबर से कोंच की ऐतिहासिक रामलीला का 168वां महोत्सव शुरू होगा। इसके शुरुआती अनुष्ठानों की शृंखला में शनिवार की देर शाम धनुताल स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर से हनुमान पताका धूमधाम से गाजे बाजे के साथ लाकर राम भवन पर स्थापित की गई। पताका लाने के लिए रामलीला संचालित करने वाली मातृ संस्था कोंच धर्मादा रक्षिणी सभा, रामलीला समिति तथा उपसमितियों के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

मंदिर में गाजे बाजे के साथ सभी अनुष्ठान रामलीला विशेषज्ञ रमेश तिवारी ने करवाए। इस मौके पर कोंच धर्मादा रक्षिणी सभा के अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, मंत्री मिथलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, संजय सोनी, राहुल तिवारी, केशव बबेले, संतोष तिवारी, मुन्नालाल चौधरी, पवन अग्रवाल, जय मुखिया, चंद्रशेखर लोहिया, भोले अग्रवाल, विजय गुप्ता, अभिनय विभाग के अध्यक्ष रमेेश तिवारी, रामकुमार अग्रवाल, आनंद गुप्ता, रूपेश सोनी, अखिलेेश बबेले, सुशील दूरवार मिरकू महाराज, संजय सिंघाल, राजकुमार अग्रवाल, साकेत पटैरया, बसंत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्टेज पूजन के साथ मंच सज्जा की हुई शुरुआत
कोंच। कोंच की अनुष्ठानी रामलीला में रविवार को स्टेज पूजन और मूर्तियों के वस्त्र खरीदने का मुहूर्त था। रामलीला की उपसमिति सीनरी विभाग के तत्वावधान में रामलीला का स्टेज पूजन कार्यक्रम हुआ। पुरोहित लल्लूराम मिश्रा ने पूजन कराया। यजमान की भूमिका सीनरी विभाग के मुन्नालाल अग्रवाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पांचों मूर्तियों के वस्त्र भेंटने का मुहूर्त पूर्ण किया गया। इस दौरान संतोष तिवारी, रामसहाय सेठ, केशव बबेले, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तम दास रिछारिया, संजय सोनी, विजय गुप्ता, भोले अग्रवाल, हरिश्चंद्र तिवारी, अभिषेक रिछारिया, ऋषि झा, मुकेश सोनी, गुड्डन पाटकार, पवन अग्रवाल, रामबिहारी सोहाने, साकेत सोनी, मारुतिनंदन लाक्षकार, शुभ सोनी, लाभ सोनी आदि रहे।
सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगी मूर्ति स्थापना
माधौगढ़। गोहन थाना परिसर में एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता व सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक हुई।
एसडीएम सालिकराम ने कहा कि इस बार मूर्तियों की स्थापना सार्वजनिक स्थानों पर नहीं की जाएगी। घर पर ही मूर्ति की स्थापना करें। क्षेत्र में शांति का माहौल बनाए रखें। कोई भी शांति का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गांव में जुआ, अवैध शराब की बिक्री कतई न होने दे। शराब पीकर हुड़दंग करने वालों की तुरंत पुलिस को सूचना दे । इसके बाद गोहन क्षेत्र में पैदल मार्च कर ग्रामीणों को सुरक्षा का अहसास कराया। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार वैश, ईटों चौकी प्रभारी अतुल राजपूत, दरोगा कृष्णनारायण, वंशराज, जयवीर, दम्मू दीक्षित, प्रधान परमात्माशरण, सुनील, ताज आलम, श्याम सिंह गौतम, नईम खान, आशिफ खान, हैदर, वीरेंद्र त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed