फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bandh ineffective on reservation issue, traffic disrupted for two hours

Jalaun News: आरक्षण मुद्दे पर बंद बेअसर, दो घंटे बाधित रहा यातायात

Thu, 22 Aug 2024 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bandh ineffective on reservation issue, traffic disrupted for two hours
उरई। आरक्षित जातियों के बंटवारे के विरोध में भारत बंद का शहर में भी व्यापक असर देखने को मिला। भारत बंद कर प्रदर्शन कर रहे आंदोलन कारियों को देख लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर बंद कर लिए। करीब दो घंटे तक शहर में यातायात बाधित रहा। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन




आरक्षण बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में एवं अनुसूचित जातियों द्वारा बुलाए गए भारत बंद में बहुजन समाज पार्टी आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी, जाटव समाज विकास महासभा, अखिल भारतीय दोहरे संगठन, भीम गाड़गे सेवा समिति ने सहभागिता की।
विज्ञापन

नगर के झांसी रोड स्थित एक विवाह घर के पास बहुजन कार्यकर्ता,युवा, छात्र, महिलाएं, व विभिन्न संगठनों के आरक्षण समर्थक लोग बैनर, तख्तियां, झंडे, पोस्टर संग एकत्र हुए और नारे लगाते हुए आगे बढ़े। रामनगर, बैंक चौराहा माहिल तालाब, घंटाघर शहीद भगत सिंह चौराहा आंबेडकर चौराहा तक बाजार बंद करवा कर विरोध मार्च किया। इसके बाद आंदोलनकारी करीब आधा घंटे तक आंबेडकर चौराहे पर प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मंडल के सदस्य कमलेश सागर, बसपा जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, रामशरण जाटव, राजेश जाटव, रामावतार गौतम, सुंदर सिंह शास्त्री, सुधाकर राव रमाकांत दोहरे, संत कुमार शिरोमणि, मनोज दिवाकर, प्रवेश प्रखर, प्रवेंद्र पाल सिंह, प्रीतम भास्कर, विकास कुमार, पुनीत भारती आदि रहे।
-----------------


कलेक्ट्रेट जाने के लिए सीओ से हुई नोकझोंक

उरई। भारत बंद के दौरान आंदोलन कारी आंबेडकर चौराहे पर भारी संख्या में एकत्रित हो गए। इस दौरान पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंप दिया। लेकिन इसके बाद आंदोलनकारी कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने लगे। जिस पर सीओ उमेश पांडेय ने सभी को आगे जाने से मना किया तो वहां नोकझोंक होने लगी। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों को धक्का देकर आगे निकल गए। करीब बीस मिनट तक चले घटनाक्रम के बाद सभी को शांत कराकर अपने अपने स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

----------



साप्ताहिक बंदी का लाभ मिला भारत बंद वालों को



कोंच। एससी एसटी और ओबीसी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। बुधवार को साप्ताहिक बंदी के चलते नब्बे फीसदी दुकानें स्वत: ही बंद रहीं। इस दौरान नगर अध्यक्ष बसपा सभासद महेंद्र कुशवाहा, चौधरी रामसेवक अहिरवार, प्रधान जुझारपुरा महेंद्र कुमार, रेखा अहिरवार, महेंद्र अहिरवार, ऋषि जाटव, अखंड प्रताप सिंह, भीम आर्मी कुलदीप कुलकर्णी, महाराज सिंह राठौर, हल्के सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, महेंद्र प्रताप सिंह, आकाश कोरी, सिद्धार्थ यादव, शफीकुर्रहमान, टीकाराम, फरहत उल्ला, चंदन सिंह, शिवा, विपिन यादव, चंद्रशेखर यादव, वीरपाल यादव, सुरेंद्र बजरिया, कप्तान सिंह राजपूत,जमालुद्दीन, लाखन सिंह कुशवाहा,महेश द्विवेदी, कृष्ण गोपाल यादव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed