फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Auto overturns after collision with car; seven injured.

Jalaun News: कार की टक्कर से ऑटो पलटा, सात घायल

Sat, 29 Aug 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after collision with car; seven injured.
कालपी। जोल्हूपुर से कदौरा जा रहे ऑटो में शुक्रवार दोपहर पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में छह वर्षीय बच्ची समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर ऑटो सवारियां लेकर जोल्हूपुर से कदौरा जा रहा था। लमसर मोड़ के पास पीछे से आ रही कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार कई लोग नीचे दब गए।
विज्ञापन

हादसा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक विशाल सचान ने घायलों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में कदौरा थाना क्षेत्र के रैला निवासी आदित्य (20), हमीरपुर के मौदहा निवासी अनिल (35), संगीता (30), पिथऊपुर गांव निवासी सुरेंद्र (29), जोल्हूपुर निवासी रज्जो (45), आटा निवासी रज्जन (55) और उनकी छह वर्षीय नातिन वैष्णवी शामिल हैं। चिकित्सक के अनुसार आदित्य और अनिल की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed