फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Auto collision death of the young man riding a Scooty

आटो की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Mon, 04 Jul 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 04 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Auto collision death of the young man riding a Scooty
हादसा - फोटो : अमर उजाला
कालपी बस स्टैंड जा रहे तीन युवक ाें की स्कूटी में सामने से आ रहे तेज रफ्तार आटो चालक ने लापरवाही से आटो चलाकर टक्कर मार दी। इससे तीनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आटो को कब्जे में ले लिया है। परिजन की तहरीर पर
विज्ञापन


आटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। शहर कोतवाली के मुहल्ला राजेंद्र नगर स्टेशन रोड निवासी आकाश (22) पुत्र हैप्पी सिंह रविवार की रात अपने साथी धमेंद्र कुमार(20) व फहीम (25) के साथ रात करीब 11 बजे स्कूटी पर सवार होकर कालपी बस स्टैंड जा रहा था। जब तीनों कालपी रोड स्थित उरई गैस एजेंसी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार आटो चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे तीनाें युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़े युवकोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान आकाश की मौत हो गई। पुलिस ने आटो को कब्जे में लेकर घायल की तहरीर पर पुलिस ने आटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि हादसे के शिकार हुए युवक हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारुति व बाइक भिड़ीं, मां-बेटे घायल
 नगर कोतवाली क्षेत्र में मारुति व बाइक की भिड़ंत में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम जलूपुर निवासी मुहर सिंह किसी कार्य के चलते अपनी मां मिथला देवी के साथ बाइक से जालौन से कुठौंद जा रहा था। तभी ग्राम प्रतापपुरा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मारूती वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मां बेटे बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed