{"_id":"587cfd574f1c1b700defecce","slug":"assured-the-people-march-route-in-kotara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटरा में रूट मार्च कर लोगों को भरोसा दिलाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटरा में रूट मार्च कर लोगों को भरोसा दिलाया
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत कोटरा में रूट मार्च करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालाें को बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी बाधा पहुंचाएगा, उसके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। यह बात सीओ अरुण कुमार सिंह ने कोटरा में रूट मार्च के दौरान आम जनता से कही। उन्हाेंने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वालाें को पहले ही पाबंद किया गया है। अगर फिर भी उन्होंने अराजकता की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे
पहले उन्हाेंने कस्बे में रूट मार्च कर लोगों से बिना भय के मतदान की अपील की। सोमवार को सीओ अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कोटरा मुकेश वर्मा, दरोगा राजाराम गौर पैरा मिलिट्री फोर्स के साथ कस्बे के पंचमपीर चौराहे पर एकत्रित हुए और वहां से रूट मार्च निकाला। वहां से बस स्टैंड, चक्की चौराहा होते हुए मुख्य बाजार पहुंचे और व्यापारियाें से अपील
की कि वह निर्भीक होकर मतदान करें। कोई अगर धमकाता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके बाद पुलिस व पैरा मिलिट्री फोर्स ने थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील गांव कुरकुरु, ऐेंधा व पुर आदि में भी रूट मार्च किया। ग्रामीणाें को आश्वस्त किया कि वह बिना किसी दबाव में आए मतदान करें।