{"_id":"635445960c5c1110b408cc14","slug":"assurance-to-improve-the-condition-of-ramkund-before-chhath-puja-orai-news-knp724701326","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा से पहले रामकुंड की दशा सुधारने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा से पहले रामकुंड की दशा सुधारने का आश्वासन
विज्ञापन
उरई। छठ पूजा से रामकुंड की दशा सुधारने के लिए शनिवार को छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला। सिटी मजिस्ट्रेट ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता और नगर पालिका के ईओ को छठ पूजा से पहले रामकुंड की दशा सुधारने के निर्देश दिए हैं।
छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी ने बताया कि छठ पूजा का आयोजन 30 व 31 अक्तूबर को रामकुंड पर किया जाएगा। रामकुंड पार्क में गंदगी का अंबार है। दरअसल यह शुद्धता का पर्व है। महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इसमें स्वच्छ पानी का होना जरूरी है।
जबकि रामकुंड की पानी में इस वक्त गंदगी है। 17 अक्तूबर को अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। लोगों ने साफ-सफाई कर घाटों में शुद्ध पानी भरवाने और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने जिम्मेदारों को प्राथमिकता से काम करने को कहा है।
विज्ञापन
इस दौरान धनंजय महाराज, शैलेंद्र पाठक, अनिल सिंह, संजय, रामप्रकाश, आनंद मोहन, संदीप पाठक, अजय कुमार सिंह, अरविंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।