{"_id":"59dae0dfce94f0cc6c91fd1f10f49ce0","slug":"artists-desire-to-learn-the-necessary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कलाकार में सीखने की ललक जरूरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कलाकार में सीखने की ललक जरूरी’
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य ललित कला अकादमी के तत्वावधान और सरस आर्ट ग्रुप के संचालन में यहां
विज्ञापन
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में एक महीनेके कैंप का आयोजन किया गया है।
इसमें बच्चों के बनाए चित्रों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को अंतरराष्ट्रीय कलाकार कामिनी बघेल और
किशन सोनी ने इन चित्रों का अवलोकन किया।
किशन सोनी की अध्यक्षता और कामिनी बघेल के मुख्य आतिथ्य में यहां सरस आर्ट ग्रुप की तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों की चार वर्गों में खुली प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान इन दोनों कलाकारों ने कहा कि कलाकार में सीखने की हमेशा ललक होनी चाहिए। वह नित नए प्रयोग करे तभी उसकी कला में निखार आएगा। विशिष्ट
अतिथियों की श्रृंखला भी कला के दृष्टिकोण से काफी समृद्घ दिखी जिसमें चंदन अग्रवाल, राज द्विवेदी, संजय राज आदि मंचस्थ रहे। नगर के नामचीन साहित्यकार द्वय डॉ. हरिमोहन गुप्त, नरेंद्र मित्र ने भी बच्चों को सफलता के टिप्स दिए। इस दौरान
सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए समर्पण संस्था के संयोजक राधेकृष्ण, आर्ट्स के क्षेत्र कमल राजौरिया व नवकेतन को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. मोहम्मद नईम बॉबी, विनोद पांडे, ऋषिकेश सक्सेना, आनंद पांडे तथा प्रशिक्षुओं में श्रुति नगाइच, अंकितसिंह, ध्रुव सोनी आदि मौजूद रहे।