फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arrangement of green fodder by removing dead cattle

Jalaun News: मृत गोवंशों को हटाकर, हरे चारे की हुई व्यवस्था

Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of green fodder by removing dead cattle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उरई। रगोली गांव में बनी कान्हा गौशाला नगर पालिका उरई द्वारा संचालित की जा रही है। जिसमें अमर उजाला टीम द्वारा पड़ताल की गई थी। जिसमें दो गाय मृत, चार गोवंश बीमार मिले थे। गोवंशो को खाने के लिए भी चारा नहीं था। चारो तरफ बदहाली थी। जिसके बाद अमर उजाला ने इस मुद्दों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर ईओ विमलापति ने मौके पर डॉक्टरों की टीम को भेजकर गोवंशो का इलाज करवाया। मृत गोवंशो के शव को वहां से हटवाया। गोवंश को के लिए दिन-रात हरे चारे की भी व्यवस्था की गई वहीं गौशाला की अभियान चलाकर साफ सफाई के लिए चारों तरफ से गंदगी को साफ किया गया।

ईओ ने बताया कि गोशाला में पशु डॉक्टर को भेजकर गोवंश का इलाज कराया गया। वहीं जो बदहाली गोशाला में देखने को मिली उसके बाद जांच भी करवाई जा रही है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी छह कर्मचारियों की तैनाती भी निश्चित की गई। कोई बिना बताए गायब मिलता है। उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।गोवंशो के लिए हरे चारे की भी एक समय व्यवस्था करवाई जा रही है और साथ ही आगे से इस तरह की गड़बड़ी ना मिले। मेरे द्वारा स्वयं गोशाला की निगरानी की जाएगी। बारिश के पानी से गोवंश न भीग पाए। इसके लिए भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed