फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arbitrary jam of e-rickshaw drivers

Jalaun News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से लग रहा जाम

Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Arbitrary jam of e-rickshaw drivers
फोटो - 09 शहीद भगत सिंह चौराहे पर सड़क पर खड़े ई रिक्शा, लगा जाम
विज्ञापन

फोटो - 10 राठ रोड पर ई रिक्शा की वजह से लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। शहर में लगातार बढ़ रही ई-रिक्शा की संख्या से जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। लोगों को जाम में घंटों फंसना पड़ रहा है। पूरे शहर में जाम स्थिति से लोगों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। लोगों का कहना है कि सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए कोई प्लान न होने से स्थिति गंभीर होती जा रही है।
ई-रिक्शा संचालन के लिए रूट प्लान न होने से शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है। चालक अपने ई-रिक्शा को बेतरतीब ढंग से इधर-उधर खड़ा करते हैं। साथ ही दूसरे वाहनों को निकलने की जगह नहीं देते जो जाम का कारण बनता है। जाम लगने पर दूर-दूर तक दोनों साइड ई-रिक्शा ही नजर आते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को कालपी स्टैंड से लेकर कोंच बस स्टैंड व घंटाघर से राठ बस स्टैंड पर हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब तक इसने लिए रूट निर्धारण नहीं होगा तब तक यही स्थिति बनी रहेगी। एआरटीओ विनय कुमार पांडे का कहना है कि जल्द ही प्लान तैयार करके जाम की समस्या को खत्म करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि डीएम ने छह अप्रैल को परिवहन विभाग और रिक्शा चालकों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में निर्देशित किया था कि 18 वर्ष से कम उम्र का कोई भी युवक ई-रिक्शा चलाते हुआ पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने ई रिक्शा के रूट और स्टैंड बनाने को निर्देशित किया था। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कहीं भी रिक्शा खड़ा करके भरते हैं सवारियां
ई-रिक्शा चालक सड़क पर कहीं भी वाहन खड़ा करके सवारियां भरने लगते हैं। परिवहन विभाग में 1400 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं। हकीकत यह है कि कई ई-रिक्शा चालकों के पंजीकरण नहीं हैं लेकिन, धड़ल्ले से उनको चलाया जा रहा है। उधर, रविवार को लालमन चौराहे के सामने आड़े तिरछे वाहनों के खड़े होने से एक एंबुलेंस आधे घंटे फंसी रही। लेकिन इसको निकलवाने के लिए कोई भी यातायात कर्मी दिखाई नहीं दिया। जिससे भीषण जाम की स्थिति बनी रही।

वर्जन
यातायात प्रभारी निरीक्षक संजय यादव का कहना है कि ई-रिक्शा चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने और जनता की परेशानी का कारण न बनने को जागरूक किया जाएगा। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
जिले में ई-रिक्शा की संख्या-2000
परिवहन विभाग में पंजीकृत ई-रिक्शा- 1400
बिना पंजीकरण के चला रहे ई रिक्शा चालक- 600
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed